Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राशन दुकान की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वार्डवासी:अनियमितता-अधिक वसूली के आरोप लगाए, संचालक बदलने की मांग, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
Breaking News

राशन दुकान की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वार्डवासी:अनियमितता-अधिक वसूली के आरोप लगाए, संचालक बदलने की मांग, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

By adminJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a1c263f9 cacb 4279 b096 7de0796ab0bd 1781529170156
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a1c263f9 cacb 4279 b096 7de0796ab0bd 1781529170156
खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 16 और 17 के निवासियों ने सोमवार को राशन दुकान में अनियमितताओं और अधिक कीमत वसूलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में वार्डवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राशन दुकान संचालक को बदलने की मांग की। वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद विनय देवांगन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की यह दुकान पिछले कई महीनों से संचालक के निजी निवास से चलाई जा रही है। यह स्थान वार्ड से लगभग एक किलोमीटर दूर है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग हितग्राहियों को विशेष परेशानी हो रही है। वार्डवासियों का मुख्य आरोप शक्कर की कीमत को लेकर है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा 17 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित दर पर मिलने वाली शक्कर 20 रुपये प्रति किलोग्राम में बेची जा रही है। इससे गरीबों को मिलने वाली सरकारी सहायता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। राशन दुकान समय पर नहीं खुलने से हितग्राही परेशान शिकायतकर्ताओं के अनुसार, राशन दुकान निर्धारित समय और तिथि पर नहीं खुलती। कई हितग्राहियों को बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। ज्ञापन में नाप-तौल में गड़बड़ी, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी और शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप भी शामिल हैं। वार्डवासियों ने यह भी बताया कि मई और जून माह की शक्कर का वितरण अब तक नहीं किया गया है, जिससे हितग्राहियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें समाधान के बजाय धमकियां मिलती हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य अधिकारी ने कहा है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी घायल:शरीर के पिछले हिस्से में आई गंभीर चोटें, इलाज में जुटा वन अमला

June 16, 2026

बिजली का झटका:टैरिफ 6.23% बढ़ा; घरेलू 50 पैसे, कमर्शियल बिजली 40 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी

June 16, 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली 30-50 पैसे प्रति यूनिट महंगी:कॉमर्शियल यूजर्स के लिए 20-40 पैसे बढ़े दाम, 1 जुलाई से नया टैरिफ लागू होगा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074298
Views Today : 526
Views Last 7 days : 5057
Views Last 30 days : 9383
Total views : 101583
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.