Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर रेंज में 13 गांजा तस्कर गिरफ्तार:फेरीवाले बनकर बाइक से कर रहे थे गांजा की तस्करी, 1 करोड़ 98 लाख का सामान जब्त
Breaking News

रायपुर रेंज में 13 गांजा तस्कर गिरफ्तार:फेरीवाले बनकर बाइक से कर रहे थे गांजा की तस्करी, 1 करोड़ 98 लाख का सामान जब्त

By adminMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 12t131154575 1778571902
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 12t131154575 1778571902
छत्तीसगढ़ की रायपुर रेंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में कार्रवाई कर 378 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों समेत कुल संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने इस बार गांजा सप्लाई का बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को कपड़ा बेचने वाला फेरीवाला बताकर बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे। बाइक की पिछली सीट के पीछे कपड़ों के ढेर की आड़ में लोहे का खास कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। बाहरी तौर पर वे सामान्य स्ट्रीट वेंडर नजर आते थे। रायपुर रेंज के आईजी ने बताया कि तकनीकी निगरानी, मुखबिर सूचना और अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर लगातार चेकिंग के कारण तस्करी की यह नई तरकीब भी नाकाम कर दी गई। गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा और रायगढ़ा इलाके से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी थी। महासमुंद जिले में 10 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद जिले में बसना और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 247 किलो गांजा जब्त किया। यहां 10 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी 7 मोटरसाइकिलों में गांजा लेकर जा रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। धमतरी में नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार वहीं धमतरी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान 131 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। यहां भी तस्कर कपड़ा फेरी का बहाना बनाकर तीन बाइक में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने ये सामान किया जब्त पुलिस ने कार्रवाई में कुल 11 मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल फोन, नगदी और गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए लोहे के जाले जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जो लगातार तस्करी के नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। इस पैटर्न पर तस्करी कर रहे तस्कर रायपुर रेंज पुलिस इससे पहले एम्बुलेंस, केला ट्रांसपोर्ट, मूवर्स एंड पैकर्स, बस, ट्रेन और ऑटो की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भी खुलासा कर चुकी है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहराई से जांच कर रही है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तार मध्य प्रदेश निवासी मेताप टाटिया, रमेश चौहानख् राजू कुमावत, दीपक राजपूत,प्रकाश बंजारा, मोहम्मद रिहान,मनोज सिंह, राजेश ओबनी, दौलत सिंह, महाराष्ट्र निवासी जितेंद्र और विकास को गिरफ्तार किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Exam Centre CAPFs, SSF, Assam Rifles GD Constable Recruitment

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070420
Views Today : 188
Views Last 7 days : 1009
Views Last 30 days : 3639
Total views : 91750
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.