Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा
Breaking News

रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 04 2026 raipur live pangolin
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के चंगोराभाठा में वन विभाग ने पखांजूर और बालाघाट के दो तस्करों को 50 करोड़ के जिंदा पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 04:16:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 04:16:07 PM (IST)

रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा
पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार।

HighLights

  1. पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार
  2. पखांजूर से रायपुर लाया गया पैंगोलिन
  3. बालाघाट से भी जुड़े तस्करी के तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ वन विभाग ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्कर 50 करोड़ रुपए में तस्करी करने के लिए पैंगोलिन को रायपुर लेकर आए थे।

वन विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेरेबंदी कर इस दुर्लभ जीव का रेस्क्यू किया है। वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को पुलिस थाना सिटी चंगोराभाठा क्षेत्र में अंजाम दिया गया, जहाँ से पैंगोलिन का रेस्क्यू किया गया।

पखांजूर और बालाघाट से जुड़े तस्करी के तार

पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पैंगोलिन को पखांजूर से तस्करी करके रायपुर लाया गया था और यहाँ इसे बेचने की तैयारी थी। गिरफ्तार किए गए दो तस्करों में से एक आरोपी गोपाल बोपचे है, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन बरामद किया गया। वहीं दूसरा आरोपी खोखन हालदार है, जो पखांजूर का रहने वाला है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

वन विभाग की टीम ने मौके से इन 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। विभाग की टीम अब मुख्य आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है। साथ ही, वन विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़े होने की संभावनाओं की जांच कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.