Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में सोशल मीडिया पर रेव पार्टी का प्रचार…VIDEO:टेक्नो पार्टी में नशा परोसने का प्रमोशन, VIP रोड के कैफे में आयोजन
Breaking News

रायपुर में सोशल मीडिया पर रेव पार्टी का प्रचार…VIDEO:टेक्नो पार्टी में नशा परोसने का प्रमोशन, VIP रोड के कैफे में आयोजन

By adminMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 14t185359817 1778765096
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 14t185359817 1778765096
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर कथित रेव पार्टी का एडवर्टाइजमेंट का मामला सामने आया है। “रेड रूम टेक्नो पार्टी” नाम के इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में पार्टी का प्रचार गलत और अश्लील तरीके से किया जा रहा है। साथ ही नशे और देर रात तक चलने वाली गतिविधियों को ग्लैमराइज दिखाने की कोशिश भी की जा रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से जांच की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। VIP रोड स्थित कैफे में आयोजन यह दावा किया जा रहा है कि 15 मई को पार्टी VIP रोड स्थित एक कैफे में आयोजित की जाएगी, लेकिन लोगों का कहना है कि जिस जगह का नाम प्रचार में लिया जा रहा है, वहां पहले भी देर रात तक चलने वाली पार्टियों और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। वीडियो में कम उम्र की लड़कियों जैसे दिखने वाले चेहरों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें तेज म्यूजिक, शराब, धुएं और डांस के जरिए पार्टी को हाई-प्रोफाइल और आकर्षक दिखाने की कोशिश की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई है। प्रमोशन के लिए वीडियो किया पोस्ट प्रमोशन के लिए जारी वीडियो में “नो रूल्स”, “ऑल नाइट” और “फुल टेक्नो वाइब” जैसे स्लोगन का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कुछ क्लिप्स में नशे से जुड़े संकेत और पार्टी के दौरान खास “एक्सपीरियंस” देने के दावे भी किए गए हैं। इससे आयोजन में नशा परोसे जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की मांग स्थानीय लोगों ने और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर बिना अनुमति इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, तो पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बजरंग दल बोला- कार्रवाई नहीं हुई तो बंद कराएंगे आयोजन बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि पुलिस अधिकारियों से इस आयोजन के संबंध में शिकायत की है। कार्रवाई का आश्वासन मिला है। आयोजनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तो कार्यकर्ता अपने स्तर पर आयोजन बंद कराएंगे। पुलिस ने शुरू की जांच इस मामले में रेव पार्टी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही आयोजन न हो, इसके लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में कमी पर जताई नाराजगी:सूरजपुर में गुणवत्ता और समयसीमा तय करने के लिए किया निरीक्षण

May 15, 2026

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड के रिजल्ट जारी:12वीं में 71% और 10वीं में 58.39% स्टूडेंट्स पास, दोनों कक्षाओं में लड़कियां आगे रहीं

May 15, 2026

बिलासपुर प्रधान डाकघर में नाइट सुविधा शुरू:शाम 4:30 से रात 8 बजे तक मिलेंगी डाक सेवाएं, रविवार और छुट्टियों में भी सुविधाएं

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070452
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1015
Views Last 30 days : 3631
Total views : 91802
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.