Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में बीमा पॉलिसी में मुनाफे का लालच देकर लगाया 63 लाख का चूना, 7 साल तक चलता रहा ठगी का खेल
Breaking News

रायपुर में बीमा पॉलिसी में मुनाफे का लालच देकर लगाया 63 लाख का चूना, 7 साल तक चलता रहा ठगी का खेल

By adminMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02 05 2026 insurance fraud
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में निवेश और बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां युवक के परिवार से करीब 63 लाख रुपये …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 02 May 2026 01:57:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 01:57:36 PM (IST)

रायपुर में बीमा पॉलिसी में मुनाफे का लालच देकर लगाया 63 लाख का चूना, 7 साल तक चलता रहा ठगी का खेल
रायपुर में बीमा पॉलिसी में मुनाफे का लालच देकर 63 लाख की ठगी (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. रायपुर में बीमा पॉलिसी में मुनाफे का लालच देकर 63 लाख की ठगी
  2. सात साल तक भरोसे का खेल, आरोपित पर केस दर्ज
  3. बीमा कंपनी से मिली जानकारी ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में निवेश और बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां युवक और उसके पूरे परिवार से करीब 63 लाख रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। यह ठगी एक-दो बार में नहीं, बल्कि करीब सात वर्षों (2014 से 2021) तक सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

पुराना परिचित निकला ठग

भनपुरी निवासी अमन अग्रवाल (33) ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपित मयूर बरमेडा, जो पहले एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था, उनके परिवार के संपर्क में वर्ष 2007-08 से था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने ठगी की पूरी पटकथा तैयार की।

नई पालिसी में ज्यादा मुनाफा का दिया झांसा

शिकायत के अनुसार, जनवरी 2014 में आरोपित ने घर आकर एक नई मार्केट लिंक बीमा पालिसी का प्रस्ताव दिया और दावा किया कि इसमें निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा। चूंकि परिवार पहले से उसके माध्यम से पालिसी लेता आ रहा था, इसलिए उन्होंने उस पर भरोसा कर दिया। इसके बाद आरोपित समय-समय पर घर और आफिस पहुंचकर अलग-अलग सदस्यों के नाम पर निवेश के लिए चेक लेता रहा।

29 से अधिक चेक, पूरे परिवार को बनाया शिकार

आरोपित ने अमन अग्रवाल के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों में पिता सुरेश अग्रवाल, माता लता अग्रवाल, दादी गीतादेवी अग्रवाल, चाचा-चाची सहित अन्य परिजनों के नाम पर निवेश के बहाने करीब 29 अलग-अलग चेक लिए। इसके अलावा व्यक्तिगत खातों से भी कई चेक लिए गए। कुल मिलाकर आरोपित ने 63 लाख रुपये की बड़ी राशि अपने कब्जे में ले ली।

दस्तावेज मांगने पर टालमटोल, फिर खुला राज

लंबे समय तक पालिसी के दस्तावेज नहीं मिलने पर पीड़ित को शक हुआ। जब आरोपित से बार-बार दस्तावेज मांगे गए, तो वह बहाने बनाकर टालता रहा। साल 2022 में दबाव बनाने पर आरोपित ने केवल एक पालिसी का दस्तावेज दिया, जबकि बाकी का कोई रिकार्ड नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने सीधे बीमा कंपनी से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें- भिलाई में मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये की ठगी, खुद को तहसीलदार बताकर बीएसपी कर्मी को ठगा

कंपनी से जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

बीमा कंपनी से मिली जानकारी ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि पीड़ित और उसके परिवार के नाम पर पालिसी खरीदी ही नहीं गई। आरोपित ने चेक की राशि का इस्तेमाल अन्य लोगों के नाम पर पालिसी खरीदने में किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लिफ्ट में फंसीं IAS की पत्नी, बैकअप सिस्टम फेल; दो हाई-प्रोफाइल घटनाओं से सुरक्षा नियमों पर सवाल

May 3, 2026

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर, दुर्ग और भाटापारा रूट की कई ट्रेनें रद, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

May 3, 2026

छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस की सुगबुगाहट, कृषि मंत्री नेताम बोले- कई विधायक संपर्क में

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069575
Views Today : 10
Views Last 7 days : 901
Views Last 30 days : 4087
Total views : 90618
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.