टॉप न्यूज़

Bemetara News | Man Climbs BSNL Tower Over Liquor Money Dispute


नांदघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया

बेमेतरा जिले के बदनारा गांव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 125 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर नांदघाट पुलिस भी पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के ल

.

बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर वह घर से निकल गया और BSNL टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते वह टावर के काफी ऊंचाई वाले हिस्से तक पहुंच गया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।

बदनारा गांव में युवक के टावर पर चढ़ते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़

बदनारा गांव में युवक के टावर पर चढ़ते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़

पैसे नहीं मिले तो गुस्से में टावर पर चढ़ा

जानकारी के अनुसार, सुरेश जोशी ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवक गुस्से में घर से बाहर निकला और 7 बजे गांव में लगे BSNL टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया।

वह टावर के करीब 125 फीट ऊंचे हिस्से तक पहुंच गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन वह काफी 3 घंटे तक टावर पर ही रहा।

नांदघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया

नांदघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया

पुलिस पहुंची, घंटों चली समझाइश

घटना की सूचना मिलते ही नांदघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाना शुरू किया। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसे 3 घंटे के मशक्कत और समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

किसी तरह का नुकसान नहीं

युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। राहत की बात यह रही कि युवक के टावर पर चढ़ने की इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र के बदनारा गांव का है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button