![]()
राजधानी रायपुर के टैगोर नगर इलाके में गुरुवार शाम एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) का एक ड्राइवर अचानक टॉवर पर चढ़ गया। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। करीब 2 घंटे तक ड्राइवर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालांकि वहां मौजूद उसके साथियों ने किसी तरह उसे पकड़ा और डायल 112 की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने ड्राइवर को नीचे उतारा। डायल 112 की मदद से टॉवर से उतारा गया ड्राइवर जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर विष्णु यादव (प्राइवेट कर्मचारी) अचानक टॉवर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार करने लगा। वहां मौजूद उसके साथियों ने किसी तरह उसे पकड़ा और डायल 112 की टीम को बुलाया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक ड्राइवर का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालांकि, डायल 112 की टीम की मदद से उसे नीचे उतार लिया गया। विष्णु यादव की इस हरकत का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टॉवर पर चढ़ने का कारण पता नहीं विष्णु यादव के साथियों अनुसार, विष्णु आर्थिक और मानसिक तनाव में नजर आ रहा था। हालांकि, टॉवर पर चढ़ने की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसे अश्वनी नगर स्थित घर में छोड़कर, परिजनों को घटना की जानकारी दी है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश ठाकुर ने ड्राइवर के टॉवर पर चढ़ने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक अश्वनी नगर का निवासी है। परिजनों को जानकारी दी गई है।
<
