Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में काला कोट पहनकर कोर्ट में घूमते मिले 40 फर्जी वकील, AIR अभियान के तहत कार्रवाई
Breaking News

रायपुर में काला कोट पहनकर कोर्ट में घूमते मिले 40 फर्जी वकील, AIR अभियान के तहत कार्रवाई

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 05 2026 fake lawyers cg court
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर कोर्ट परिसर में काला कोट पहनकर घूम रहे 40 अनधिकृत लोगों पर जिला अधिवक्ता संघ ने कार्रवाई की है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 02:44:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 02:44:30 PM (IST)

रायपुर में काला कोट पहनकर कोर्ट में घूमते मिले 40 फर्जी वकील, AIR अभियान के तहत कार्रवाई
रायपुर कोर्ट परिसर में फर्जी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई हुई

HighLights

  1. 40 अनधिकृत लोगों को परिसर से बाहर किया गया
  2. बार काउंसिल पहचान पत्रों की जांच विशेष रूप से हुई
  3. दो महीने तक कोर्ट परिसर में अभियान जारी रहेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर कोर्ट परिसर में काला कोट पहनकर अवैध रूप से घूमने वाले 40 अनधिकृत लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा चलाए जा रहे विशेष AIR अभियान के तहत इन लोगों को समझाइश देकर कोर्ट परिसर से बाहर किया गया।

संघ ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दो महीनों तक यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। हाल ही में पदभार संभालने वाली जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है।

काला कोट पहनकर कर रहे थे फर्जी गतिविधियां

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के अनुसार लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग बिना पंजीकरण के वकीलों जैसा भेष बनाकर कोर्ट परिसर और बार रूम में घूम रहे हैं। ये लोग काला कोट और बैंज लगाकर खुद को अधिवक्ता बताते थे।

संघ का कहना है कि ऐसे लोग पक्षकारों को भ्रमित कर ठगी करने के साथ कोर्ट का माहौल भी खराब कर रहे थे। इसी को देखते हुए सोमवार से बड़े स्तर पर जांच अभियान शुरू किया गया।

पहचान पत्रों की हुई जांच

विशेष अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के बार काउंसिल के आधिकारिक पहचान पत्रों की जांच की गई। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने बताया कि कोर्ट परिसर में व्यवस्था सुधारने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बैठने में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए बार रूम, टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। करीब 40 अधिवक्ताओं को बैंच आवंटित करने के लिए लिस्टिंग भी की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेट्रोल-डीजल के बाद अब तेल, दूध, सब्जियां, होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स महंगे, छत्तीसगढ़ में आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ा

May 27, 2026

रायपुर में शराबखोरी से परेशान बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की लकड़ी मारकर बेरहमी से की हत्या

May 27, 2026

छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, मैं उन्हें जगतगुरु नहीं मानता

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072078
Views Today : 18
Views Last 7 days : 1830
Views Last 30 days : 4992
Total views : 94823
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.