Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में कल RCB और KKR के बीच मुकाबला:बारिश की आशंका, पहले मैच में पिज्जा 300 में, पानी बोतल 150 में बिकी, फैंस भड़के
Breaking News

रायपुर में कल RCB और KKR के बीच मुकाबला:बारिश की आशंका, पहले मैच में पिज्जा 300 में, पानी बोतल 150 में बिकी, फैंस भड़के

By adminMay 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
sadlfkasdlfka 1778587176
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



sadlfkasdlfka 1778587176
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 मई यानि कल RCB और KKR के बीच मुकाबला होगा। मौसम विभाग ने कल शाम बारिश की आंशका जताई है। वहीं, इस बार स्टेडियम का पूरा मैनेजमैंट RCB संभाल रही है। लोगों में मैच को लेकर उत्साह है, लेकिन व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 10 मई को हुए मैच में दर्शकों फ्री वाई-फाई नहीं मिला। 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए में बेची गई। 60 का पिज्जा 300 में बेचा गया। खाने के कई आयटम्स महंगे दामों में बेचे गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हालांकि इस मामले में मैनेजमेंट की ओर कुछ नहीं कहा गया है। केकेआर ने बहाया पसीना, आज दोनों टीम करेंगी प्रैक्टिस मुकाबले से पहले KKR की टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची और स्टेडियम में प्रैक्टिस किया। इस दौरान KKR के बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स और डेथ ओवर्स की बल्लेबाजी पर खास फोकस किया। खिलाड़ियों ने बड़े हिट लगाने के साथ-साथ आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया। दूसरी ओर गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और डेथ ओवर की लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया। प्रैक्टिस में नहीं दिखे कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करते नजर आए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे प्रैक्टिस सत्र में शामिल नहीं हुए। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिंकू सिंह ने लगाए लंबे शॉट्स प्रैक्टिस सेशन में रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने नेट्स में करीब 60 गेंदों का सामना किया और इनमें से 15 गेंदों को मैदान के बाहर पहुंचाया। रिंकू बड़े शॉट्स लगाने की लय में नजर आए और उन्होंने डेथ ओवर बल्लेबाजी पर विशेष अभ्यास किया। सुनिल नरेन ने डेथ ओवर प्लान पर किया काम KKR के अनुभवी ऑलराउंडर सुनिल नरेन ने लगभग 5 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी स्पिन और वैरिएशन पर काम किया। टीम मैनेजमेंट डेथ ओवरों में रन रोकने की रणनीति पर खास ध्यान देता नजर आया। खिलाड़ियों को देखने पहुंचे फैंस, सुरक्षा रही कड़ी स्टेडियम में खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और दर्शकों को सीमित एरिया से ही खिलाड़ियों को देखने की अनुमति दी गई। पुलिस और सुरक्षा बल पूरे प्रैक्टिस सेशन के दौरान तैनात रहे। स्टेडियम में सुविधाओं की कमी पर उठे सवाल 10 मई को पहला मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम परिसर में कहीं भी खाने-पीने की वस्तुओं की आधिकारिक रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसका फायदा उठाकर अलग-अलग वेंडर्स अपनी मनमर्जी से कीमत वसूलते नजर आए। कई दर्शकों ने कहा कि पानी, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स जैसी सामान्य चीजें भी बाजार कीमत से काफी महंगी बेची जा रही थीं। नेटवर्क फेल होने से एंट्री गेट पर मचा हड़कंप मैच शुरू होने से पहले ही मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आयोजकों की ओर से दावा किया गया था कि, भारी भीड़ को देखते हुए अस्थायी मोबाइल टावर लगाए गए हैं, लेकिन स्टेडियम के आसपास हजारों लोगों के मोबाइल में इंटरनेट और नेटवर्क बंद हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी ई-टिकट लेकर पहुंचे दर्शकों को हुई। कई लोगों के मोबाइल में QR कोड तक लोड नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लग गईं। कई जगह अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और लोग बेहतर नेटवर्क की तलाश में स्टेडियम के बाहर इधर-उधर घूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल मैच के दौरान सुरक्षा इंतजाम भी सवालों के घेरे में रहे। बिना टिकट प्रवेश रोकने के लिए स्टेडियम के बाहर फेंसिंग और लोहे की जालियां लगाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग जालियां पार कर स्टेडियम के भीतर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही कुछ युवक तारों और बैरिकेडिंग पर चढ़कर अंदर घुसने लगे। सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें आईं। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… भास्कर स्टिंग: स्टेडियम के बाहर ब्लैक में बिकी टिकट: 3000 वाली 5000 में बेची, रायपुर IPL में ब्लैक मार्केटिंग; कई फैंस को एंट्री नहीं रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस अब IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया। छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी फैंस मैच देखने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Exam Centre CAPFs, SSF, Assam Rifles GD Constable Recruitment

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070420
Views Today : 188
Views Last 7 days : 1009
Views Last 30 days : 3639
Total views : 91750
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.