Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर, बड़ा हादसा टला:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान मचा हड़कंप, 132 यात्रियों की जान बची; कुछ देर रोकी गई उड़ानें
Breaking News

रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर, बड़ा हादसा टला:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान मचा हड़कंप, 132 यात्रियों की जान बची; कुछ देर रोकी गई उड़ानें

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
jsqe3m 1777612206
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



jsqe3m 1777612206
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान हुई। विमान में कुल 132 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान रनवे पर लैंडिंग के अंतिम चरण में था, तभी पायलट की नजर रनवे पर दौड़ते एक बंदर पर पड़ी। लैंडिंग के दौरान विमान की रफ्तार काफी तेज होती है और ऐसे समय में रनवे पर किसी भी तरह की बाधा गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और विमान की स्पीड नियंत्रित कर ली। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। कुछ देर के लिए विमान के भीतर हड़कंप की स्थिति बन गई। कई यात्री घबरा गए, लेकिन फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने स्थिति संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे खाली कराया घटना की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा टीम, ग्राउंड स्टाफ और वन विभाग की टीम तत्काल रनवे पर पहुंची। बंदर को सुरक्षित तरीके से रनवे से हटाया गया और पूरे क्षेत्र की जांच की गई। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से पार्किंग बे तक ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है। हालांकि इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। रनवे जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जानवर का पहुंच जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बनाई सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित रही। एयरपोर्ट प्रबंधन ने हादसे के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पूरे मामलें में अधिकृत जानकारी देने से एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी बच रहे है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस की मैराथन बैठकों का दौर शुरु:प्रदेश प्रभारी विधायकों से कर रहे हैं वन टू वन चर्चा, फिर ब्लॉक अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात

May 1, 2026

बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव:15 मिनट में बैठक खत्म, 2023 में पारित विधेयक का पोस्टर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

May 1, 2026

विजय शर्मा के दौरे से पहले युवा कांग्रेस का विरोध:जांजगीर-चांपा में काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे, अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069432
Views Today : 83
Views Last 7 days : 1003
Views Last 30 days : 4129
Total views : 90441
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.