Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 25 लाख के 128 गुम-चोरी के मोबाईल रिकवर:पुलिस ने लोगों को वापस लौटाए, बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस लाए गए
Breaking News

रायगढ़ में 25 लाख के 128 गुम-चोरी के मोबाईल रिकवर:पुलिस ने लोगों को वापस लौटाए, बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस लाए गए

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
mobile 1 1776583850
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



mobile 1 1776583850
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाईल गुम व चोरी हुए थे। जिसकी खोजबीन करते हुए रायगढ़ पुलिस ने बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस लाए हैं। जिसे आज मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाईल लौटाए गए। साइबर थाना टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मिले शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 128 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस किए। ये मोबाइल बिहार, कोलकाता सहित सीमावर्ती जिले कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्रों में उपयोग में पाए गए। जिन्हें संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क कर वापस लाया गया और रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में उनके स्वामियों को सौंपा गया। बरामद मोबाइल में वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग व मोटोरोला जैसे ब्रांडेड और महंगे मोबाइल शामिल हैं। जिनकी कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक है।
मोबाईल मिलने पर नजदीक के थाना में जमा करे
SSP शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना के स्टाफ से मोबाइलों का वितरण कराया गया। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं बल्कि बैंकिंग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यक्तिगत यादों को सहेज कर रखने का अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में मोबाइल गुम होना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य का गुम मोबाइल उपयोग करना गैरकानूनी है, इसलिए यदि किसी को मोबाइल मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें, अन्यथा पुलिस ट्रैक कर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
SSP के साथ सेल्फी भी ली
कार्यक्रम में आज मोबाइल वापस मिलने पर कई ऐसे लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मोबाइल पाकर वे भावुक हो उठे और एसएसपी समेत साइबर टीम को व्यक्त किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.