Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में बिजली-पानी के मुद्दो को कांग्रेस ने उठाया:कलेक्टर को आवेदन सौंपकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग, मिला आश्वसन
Breaking News

रायगढ़ में बिजली-पानी के मुद्दो को कांग्रेस ने उठाया:कलेक्टर को आवेदन सौंपकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग, मिला आश्वसन

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cong gyap 1 1779787576
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cong gyap 1 1779787576
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पेंशन, बिजली, पानी जैसी की समस्याएं हैं, जो लंबे समय से चली आ रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक आवेदन कलेक्टर को सौंपा है और समस्याओं को बताते हुए जल्द ही निराकरण की मांग की है। जहां कलेक्टर द्वारा आश्वसन दिया गया है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी से पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में बताया कि विगत कुछ महीनों से शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। वर्तमान समय में भीषण गर्मी में बिजली गुल की समस्या से लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बताया कि इस भीषण गर्मी के समय में शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है। जिससे पानी की पूर्ति के लिए भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बताया कि मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के एक्स-रे, व सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ा है। जिसके कारण मरीजों को निजी सेंटरों में जांच करवाने के लिए मजबूरीवश जाना पड़ रहा है और अधिक फीस देना पड़ रहा है।
निराश्रित पेंशन की समस्या नहीं हो सकी दूर
कांग्रेस ने अपने आवेदन में बताया कि गरीब, निशक्तजन, निराश्रित, विधवा, व वृद्धों को शासन द्वारा सहायता प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा राशि विगत 5-6 महीने से नहीं मिल रही है। जिसके कारण हितग्राहियों को दैनिक जरुरतों व दवाईयों के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि इसके लिए पूर्व में भी जानकारी ज्ञापन के माध्यम से दी गई थी, लेकिन वह समस्या अब तक नहीं हो सकी है।
समस्या दूर करने का मिला आश्वसन
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि शहर के ज्वलंत मुद्दो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गए थे। कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया है। जहां सभी मामलों में उनके द्वारा आश्वसन दिया गया है कि जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SET पास छात्रों को PhD में एडमिशन:इंटरव्यू से होगा चयन, सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी ने NSUI के आवेदन पर लिया फैसला

May 26, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर आयुक्त ने जताई नाराजगी:सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई के निर्देश

May 26, 2026

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन:भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में आया हार्ट अटैक, कैबिनेट मंत्री का था दर्जा

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072039
Views Today : 128
Views Last 7 days : 1930
Views Last 30 days : 5019
Total views : 94736
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.