Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में बाइक की डिक्की से कैश की चोरी:दो मामलों में अज्ञात चोर 2.55 लाख ले भागे, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
Breaking News

रायगढ़ में बाइक की डिक्की से कैश की चोरी:दो मामलों में अज्ञात चोर 2.55 लाख ले भागे, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

By adminApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
lailunga thana 1776674400
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



lailunga thana 1776674400
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बाइक की डिक्की को खोलकर अज्ञात चोरों ने ढाई लाख से अधिक रुपए की चोरी कर ली। दो अलग-अलग मामलों में बैंक से रुपए निकालकर ग्रामीण रास्ते में कुछ देर के लिए रूके थे। तभी अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में ग्राम गेरूपानी उरांवपारा का रहने वाला शिव प्रसाद भगत 37 साल शुक्रवार की सुबह अपने प्लेटिना वाहन से स्टेट बैंक लैलूंगा रुपए निकालने गया था। स्टेट बैंक लैलूंगा से 2 लाख 15 हजार रुपये निकाला और प्लास्टिक में उसे डालकर पासबुक, चेकबुक, राशन कार्ड को मोटर सायकल की डिक्की में रखकर घर के लिए निकला। तभी रास्ते में टीव्हीएस शो रूम लैलूंगा से घरघोड़ा रोड में गैरेज के पास अपनी बाइक को बनवाने के लिए रूका था। बाइक में सुधार हो जाने के बाद उसका रुपये देने के लिए गैरेज अंदर गया और वापस आकर उसने अपनी बाइक की डिक्की को देखा तो वह खुला था और उसमें रखे 2 लाख 15 हजार रुपए, पासबुक, चेकबुक, राशन कार्ड नहीं था। मौका पाकर कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया। घटना के बाद उसने आसपास पतासाजी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलने पर रविवार को उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
किसान के डिक्की से 40 हजार पार
वहीं दूसरी मामले में ग्राम सिरकीनारा भुईंयापानी का रहने वाला धोबाई प्रसाद सिदार 71 साल खेती किसानी का काम करता है। जहां 2 जनवरी को वह अपैक्स बैंक रुपए निकालने के लिए पहुंचा था। बैंक से उसने 40 हजार रुपए निकाला और अपनी बाइक की डिक्की में रखकर घर वापस जाने के लिए निकला। रास्ते में बुधवारी बाजार लैलूंगा के यादव होटल के पास रूका और बाइक को खड़ी कर नास्ता करने होटल के भीतर गया।
कुछ पता नहीं चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराया
उसके कुछ देर बाद जब वह बाइक के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि किसी अज्ञात चोर ने डिक्की से कैष को पार कर दिया है। जिसके बाद वह आरोपी का पता तलाश कर रहा था, कुछ पता नहीं चलने पर उसने रविवार को लैलूंगा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे
इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में पतासाजी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.