Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में बढ़ी गर्मी, तापमान 41.7 डिग्री पहुंचा:मौसम बदलने के बावजूद नहीं मिली राहत, सप्ताहभर बढ़ सकता है तापमान, आज 2 डिग्री की बढ़ोतरी
Breaking News

रायगढ़ में बढ़ी गर्मी, तापमान 41.7 डिग्री पहुंचा:मौसम बदलने के बावजूद नहीं मिली राहत, सप्ताहभर बढ़ सकता है तापमान, आज 2 डिग्री की बढ़ोतरी

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001559815 1778696611
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001559815 1778696611
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर में हालात और ज्यादा मुश्किल हो रहे हैं। दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान पर काले बादल छा गए और हल्की हवाएं भी चलीं। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि, छाल क्षेत्र में कुछ जगह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी कम होने के बजाय उमस बढ़ गई। सुबह 8 बजे के बाद बढ़ रही तपिश जिले में सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप का असर शुरू हो जा रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को 43 डिग्री पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताहभर तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। शुक्रवार से तापमान में फिर 1 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में जिलेवासियों को आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में 13 पेट्रोल-पंप ड्राई…जहां है वहां लिमिट तय:टैंकर नहीं पहुंचने पर ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, कई सर्विस-स्टेशनों पर 40-50 लीटर से ज्यादा नहीं

May 14, 2026

कलेक्टर की कमेटी करेगी कुम्हारी-अग्निकांड की जांच:3 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी टीम, जिंदा जले थे परिवार के 4 लोग, CCTV में नहीं दिखा शॉर्ट-सर्किट

May 14, 2026

कलेक्टर की कमेटी करेगी कुम्हारी-अग्निकांड की जांच:3 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी टीम, जिंदा जले थे परिवार के 4 लोग, CCTV में नहीं दिखा शॉर्ट-सर्किट

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070408
Views Today : 146
Views Last 7 days : 967
Views Last 30 days : 3597
Total views : 91708
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.