![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए सुशासन तिहार के तहत वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है। जहां आज विनोबा नगर में सुशासन तिहार का कांग्रेस ने जमकर विरोध जताया। समस्याओं का निराकरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और पिछले बार की पावतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगो का निराकरण करने की मांग की है। मंगलवार को विनोबा नगर बोइरदादर क्षेत्र के सामुदायिक भवन में जनसमस्या निवारण के लिए शिविर लगाया गया था। जहां जिला कांग्रेस कमेटी से काफी संख्या में कांग्रेसी विनोबा नगर पहुंचे और सुशासन तिहार के इस शिविर को लेकर विरोध जताया। कांग्रेसियों का कहना था कि पहले के शिविर में समस्याओं को लेकर लिए गए आवेदनों का निराकरण पूरी तरह से किया नहीं गया है और अब फिर से शिविर लगाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेसियों ने यहां जमकर नारेबजी की और पिछले बार के पावतियों को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पहले के लंबित मांगो को पूरा करने की मांग की है।
औपचारिक दिखावा साबित हो रही
कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जो ज्ञापन सौंपा है। उसमें बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की अधिकांष योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पिछले बार सुशासन तिहार में लिए गए आवेदनों का निपटरा अब तक नहीं किया जा सका है। ऐसे में सुशासन तिहार शिविर लगाना सिर्फ औपचारिक दिखावा साबित हो रही है।
इन योजनाओं का का लाभ नहीं मिल रहा
कांग्रेसियों द्वारा सौंपे ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख है कि आयुष्मान कार्ड की पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। महतारी वंदना योजना में छूटे हुए लोग अब भी इस योजना से वंचित हैं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन कई महिनों से नहीं मिल रहा है। भूमिहीन गरीबों को आवास व नजूल भूमिधारियों को स्थायी पट्टा का लाभ नहीं मिल रहा है।
निराकरण नहीं हो पा रहा
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि पिछले बार के आवेदनों को निराकरण अब तक नहीं हो सका है, तो किस बात कहा सुशासन तिहार है। अब भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जिसके कारण आज इसका विरोध किया गया और पिछले बार की पावतियों को जलाया गया।
<
