![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक ग्रामीण काम करने के बाद घर लौट रहा था, तभी बाइक के चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में बाइक की ठोकर से घायल हुआ युवक की ईलाज के दौरान मौत हुई। दोनों में मामले में सबंधित थाना में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। ग्राम तेलीपाली निवासी गोपीचंद नेताम ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई विद्यानंद सिदार 59 साल हर दन की तरह मजदूरी करने शहर के चक्रधर नगर चौक गया था। जहां से मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे जब वह घर लौट रहा था। इसी दौरान टुरकुमुड़ा शासकीय शराब भटठी के सामने मेनरोड के पास पहुंचा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटर सायकल के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विद्यानंद सिदार को जोरदार ठोकर मार दिया। इससे उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई। घटना के बाद घायल को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
ईलाज के दौरान हो गई मौत
वहीं दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम भेंड्रा निवासी मोहम्मद साहिब 19 साल रविवार की दोपहर को अपने दोस्त मनीष के साथ बाईक में सवार होकर कार का सामान लेने रायगढ़ आ रहा था। तभी केलो डेम के पास सामने से आ रही एक अन्य बाईक से उनकी जोरदार भिडं़त हो गई। इस घटना में मनीष को हल्की चोट आई थी और साहिब को गंभीर चोट आने से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
<
