![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से मौसम रुक-रुककर बदल रहा है। शाम होते ही तेज हवाएं चल रही हैं। गुरुवार को कुछ ग्रामीण इलाकों में बारिश और ओले गिरे। वहीं शहर में सुबह से दोपहर तक चुभने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया। शहर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का काफी असर देखा गया। धूप की वजह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा और लोग गर्मी से बचने के लिए कई उपाय करते नजर आए। दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ और हल्की हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। वहीं गुरुवार को जिले के धरमजयगढ़ के खम्हार इलाके में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कें गीली हो गईं। इसके अलावा पुसौर क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओले गिरे। रात में चली तेज हवाएं मौसम में बदलाव के कारण शहर में मंगलवार और बुधवार की रात तेज हवाएं चलीं। आंधी जैसी चली इन हवाओं से बिजली व्यवस्था ठप हो गई और कई जगह पेड़ों की डालियां भी टूट गईं। हालांकि इससे सुबह के समय तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और तेज गर्मी का एहसास बना रहा। तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार आने वाले समय में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने से अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद शनिवार और रविवार को तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। इस तरह पूरे सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
<
