Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ मटन मार्केट में गंदगी देख भड़के आयुक्त:सफाई के तुरंत दिए निर्देश, बोले- अतिक्रमण और अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को जारी करें नोटिस
Breaking News

रायगढ़ मटन मार्केट में गंदगी देख भड़के आयुक्त:सफाई के तुरंत दिए निर्देश, बोले- अतिक्रमण और अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को जारी करें नोटिस

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001356165 1776364490
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001356165 1776364490
रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट में फैली गंदगी को लेकर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सख्ती दिखाई है। वे अचानक टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां बदहाल सफाई व्यवस्था और अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान मटन मार्केट में जगह-जगह फैले कचरे और बदबू की स्थिति सामने आई। आयुक्त ने अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अतिक्रमण पर भी सख्ती, दुकानदारों को नोटिस जांच में पाया गया कि कई दुकानदारों ने छज्जा निकालकर अतिक्रमण कर रखा है। इस पर आयुक्त ने गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें मटन मार्केट की गंदगी को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। यहां कचरा खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे दूर तक दुर्गंध फैलती है। आयुक्त ने इस अव्यवस्था को जल्द सुधारने के निर्देश दिए हैं। नाला निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केवड़ाबाड़ी रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने काम को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अनियमितता पर होगी कार्रवाई आयुक्त ने साफ कहा कि, नाला निर्माण या अन्य कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075412
Views Today : 44
Views Last 7 days : 1941
Views Last 30 days : 9903
Total views : 104511
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.