![]()
रामानुजगंज में श्री श्याम लाडला परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव 2.0 का शुभारंभ गुरुवार को भव्य श्री श्याम ध्वजा यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा श्री राम मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक उत्साह से भरी इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण जयकारों और भजनों से गूंज उठा। गांधी मैदान को आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया आयोजन को लेकर श्री श्याम लाडला परिवार पिछले एक माह से व्यापक तैयारियां कर रहा था। महोत्सव स्थल गांधी मैदान को आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया है, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महोत्सव के तहत 10 अप्रैल की शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक मोनू दोहा और कृष्णा शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर में विशेष उत्साह का माहौल इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे नगर में विशेष उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से महोत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
<
