Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में रेत माफिया का दुस्साहस:कार्रवाई करने पहुंची टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, अधिकारी बाल-बाल बचे
Breaking News

राजनांदगांव में रेत माफिया का दुस्साहस:कार्रवाई करने पहुंची टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, अधिकारी बाल-बाल बचे

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9b0122b8 4c7d 4769 8bfa b0a8a8d5dcad 1777096449104
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9b0122b8 4c7d 4769 8bfa b0a8a8d5dcad 1777096449104
राजनांदगांव जिले में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर रेत माफिया ने हमला करने का प्रयास किया। मामला डोंगरगांव ब्लॉक के रातापायली गांव का है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर ने अधिकारियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। समय रहते अधिकारी हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, शिवनाथ नदी में जलस्तर कम होने के बाद रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। देर रात टीम को रातापायली में अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। डोंगरगांव तहसीलदार और खनिज विभाग की संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची, तो रेत से लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी ओर आया। अधिकारियों को डराने की कोशिश बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने टीम को डराने और रास्ता साफ कराने के लिए वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। उसने अधिकारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सभी अधिकारी समय रहते हट गए और बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों और गार्डों ने पकड़ा भाग रहे ड्राइवर का पीछा कर रहे ग्रामीणों और खनिज विभाग के गार्डों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान हुई झड़प में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनओसी में देरी का उठा रहे फायदा क्षेत्र की कई रेत खदानें जैसे आसरा, अर्जुनी, कोतरीभर्री और भोथली की नीलामी हो चुकी है, लेकिन महीनों बाद भी पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिला है। इसी प्रशासनिक देरी का फायदा उठाकर रेत माफिया अवैध उत्खनन में लगे हुए हैं। कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार रात हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जब्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर घटना के बाद प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन और अधिकारियों पर हमले जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074985
Views Today : 65
Views Last 7 days : 2711
Views Last 30 days : 9131
Total views : 103073
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.