Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में अवैध शराब जब्त, सेल्समैन ब्लैकलिस्ट:आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी
Breaking News

राजनांदगांव में अवैध शराब जब्त, सेल्समैन ब्लैकलिस्ट:आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
595c6c62 29e4 42e7 8442 4c76074d645a 1776786554669
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



595c6c62 29e4 42e7 8442 4c76074d645a 1776786554669
राजनांदगांव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की और अधिक कीमत वसूलने वाले सेल्समैन को ब्लैकलिस्ट किया। आबकारी विभाग ने बागनदी थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब जब्त करने की कार्रवाई की। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अमृत पाल सिंह भाटिया के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान महाराष्ट्र राज्य निर्मित ‘देशी दारू संत्री’ के 140 नग (प्रत्येक 90 एमएल) बरामद किए गए। कुल 12.600 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है। आरोपी अमृत पाल सिंह भाटिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया वीडियो पर विभाग का संज्ञान दूसरे मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने रेवाडीह-01 स्थित विदेशी मदिरा दुकान की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सेल्समैन युगल किशोर खरे निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल रहा था। ‘वन शॉट’ व्हिस्की का पाव, जिसकी एमआरपी 150 रुपये है, उसे 200 रुपये में बेचा जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद आरोप सही पाए गए। सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने आरोपी सेल्समैन युगल किशोर खरे को तत्काल प्रभाव से कार्य से हटा दिया है। साथ ही उसे ब्लैकलिस्ट करने के लिए उच्च विभाग को पत्र भेजा गया है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि जिले की किसी भी मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक वसूली होने पर नागरिक आबकारी उप निरीक्षक मुकेश वर्मा के मोबाइल नंबर 8412900180 पर शिकायत कर सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075226
Views Today : 347
Views Last 7 days : 3191
Views Last 30 days : 10019
Total views : 104248
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.