टॉप न्यूज़

स्कूल में प्रधान पाठकों को दी विदाई



कलंगपुर| संकुल केंद्र कलंगपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य टीएस कोल्हे, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री के प्रधानपाठक मनोहर लाल साहू तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कलंगपुर के प्रधानपाठक तोरण लाल ठाकुर को विदाई दी गई। स्थानांतरण के चलते शासकीय प्राथमिक शाला परसदा जाने वाले सहायक शिक्षक विजयपाल साहू को भी विदाई दी गई। संकुल केंद्र कलंगपुर में स्थानांतरित होकर आए शिक्षक विक्रम सिंह साहू का स्वागत किया गया। समारोह में संकुल प्राचार्य मनोज कुमार टंडन, संकुल समन्वयक महेन्द्र कुमार साहू, प्रभारी प्रधानपाठक रानी चौरसिया, रेखा उइके, राकेश कुमार साहू, प्रधानपाठक दामोदर प्रसाद साहू, दिनेश कुमार खोबरागढ़े, योगेश कुमार साहू, कमलकिशोर दिल्लीवार, शिशुपाल सिंह उईके, भीखम सिंह धनकर सहित संकुल केंद्र कलंगपुर के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पोसेंद्र कुमार देवांगन ने किया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button