Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के युवाओं की भागीदारी
Breaking News

युवा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के युवाओं की भागीदारी

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777260681 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | बालोद आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में भुवनेश्वर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम शेयर टू साइन रही, जिसमें देशभर से चयनित युवा समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना रहा। सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी अच्युत सामंत के विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर मिला। इस दौरान छत्तीसगढ़ के युवाओं ने उन्हें छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर एवं धान भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज भी सुनाई दी। तीन दिवसीय आयोजन में इंटरैक्टिव सत्र, नेतृत्व एवं सामाजिक प्रभाव पर कार्यशाला, समन्वयकों द्वारा अनुभव साझा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नेटवर्किंग गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही आगामी समय में राज्यों और जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार टंडन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया। जिले के 9 युवाओं ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया आर्ट ऑफ गिविंग से जुड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीत प्रधान ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। इस सम्मेलन में जिले के 9 युवाओं ने भाग लेकर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इनमें शहीद दुर्वासा निषाद महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक शबाना बेगम, यशवंत कुमार टंडन, नेहा साहू, फनेश्वरी साहू, पूजा कुंभकार, अजय कुमार साहू, सूरज नागवंशी, देवेन्द्र कुमार ठाकुर एवं चेतन सिन्हा शामिल रहे। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ के समन्वयक जीवन सिंह का विशेष योगदान रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.