टॉप न्यूज़

स्कूल संपर्क अभियान से स्टूडेंट्स को दी जानकारी



भास्कर न्यूज| रिगनी-खरौद शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरौद ने विद्यालय संपर्क अभियान शुरू किया। अभियान का मकसद गुणात्मक शिक्षा, संसाधन, सतत सुधार की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। अभियान की अगुआई प्राचार्य डॉ. जी सी भारद्वाज कर रहे हैं। अभियान के तहत प्राध्यापकों, अधिकारियों की टीम ने स्कूलों का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाएं बताईं। पाठ्यक्रम की जानकारी दी। पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं की सुविधा बताई। खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। कैरियर निर्माण के अवसरों पर भी बताया। पहले चरण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरौद और सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय खरौद में संपर्क किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को जानकारी दी गई। महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है। कार्यक्रम में डॉ. जी सी भारद्वाज के साथ अनिल कुमार नेताम, संजीव सिंह, ओंकार कुमार महिपाल, पुनाराम नवरत्न, प्रयोगशाला तकनीशियन बसंत यादव मौजूद रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरौद से प्राचार्य रामकृष्ण गोस्वामी, व्याख्याता हीरालाल घृतलहरे, जय कुमार डडसेना उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य रामकुमार साहू, भारत राम श्रीवास, सदा राम यादव मौजूद रहे। दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में पहुंचे। डॉ. जी सी भारद्वाज ने विद्यार्थियों से कहा, यदि अभी आप 8 घंटे अध्ययन नहीं कर सकते तो आने वाले समय में किसी दूसरे के घर 10 घंटे काम करने के लिए तैयार रहे। संजीव सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के प्राचार्यों, शिक्षकों ने पहल की सराहना की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button