![]()
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल एप के जरिए युवती को ठगी और चोरी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती की, फिर घर पहुंचकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर में रखे नगदी और जेवर लेकर फरार हो गया। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खम्हारडीह पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान एक मैट्रिमोनियल एप्लीकेशन पर युवक से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम अभिनव सिंह बताया और खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया। बातचीत के दौरान उसने खुद को कारोबारी बताया और शादी की बात करते हुए युवती का भरोसा जीत लिया। दोनों के बीच लगातार चैटिंग और कॉलिंग होती रही, जिससे नजदीकियां बढ़ती गईं। कुछ दिन बाद आरोपी मिलने के बहाने रायपुर पहुंचा। युवक युवती के घर पहुंचा, जहां दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसी दौरान आरोपी ने चिकन में नींद की गोली मिला दी। खाना खाने के कुछ देर बाद युवती बेहोश हो गई। जब युवती को होश आया तो युवक घर से गायब था। उसने घर की जांच की तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब मिले। इसके बाद पीड़िता तुरंत खम्हारडीह थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपी की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और मैट्रिमोनियल एप पर बनाई गई प्रोफा इल की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने फर्जी पहचान के जरिए वारदात को अंजाम दिया है। साइबर टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
<
