![]()
जगदलपुर में चाकू दिखाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती के घर के सामने हंगामा किया और धारदार चाकू लहराकर डराने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, संजय गांधी वार्ड में रहने वाला सूरज कश्यप (22) पीड़िता के घर के सामने पहुंचा। उसने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जिंदा नहीं छोड़ूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर लहराया और डराने की कोशिश की। पीड़िता ने थाने पहुंची करवाई FIR दर्ज घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी जब्त किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
