बालोद| अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चीचा में 19 मार्च को लीलेश्वरी साहू (21 वर्ष) की लाश जली अवस्था में मिली थी। पीएम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाने की स्थिति में पुलिस अब तक फॉरेसिंक रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। अर्जुंदा टीआई इंद्रा वैष्णव ने बताया कि फिलहाल युवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे है। पीएम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पहले फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन सप्ताह तक का समय लग सकता है। ऐसी जानकारी दी गई थी लेकिन अब तक रिपोर्ट मिलने का इंतजार के साथ संशय की स्थिति बरकरार है। टीआई का कहना है कि जब तक फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक कुछ बता पाना संभव नहीं है। डॉक्टरों ने मौत की स्पष्ट वजह नहीं बताई है। पुलिस ने घटनास्थल से 150 मीटर दूर एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया था। इसमें भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दावा किया जा रहा है कि मोबाइल युवती की थी।
<
