Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मौसम विभाग ने कल से छत्तीसगढ़ में लू चलने का जारी किया अलर्ट, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने के आसार
Breaking News

मौसम विभाग ने कल से छत्तीसगढ़ में लू चलने का जारी किया अलर्ट, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने के आसार

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 04 2026 cg weather update
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


heatwave alert in CG: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है और राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार बढ़ रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 08:38:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 08:40:09 AM (IST)

CG Weather Update: मौसम विभाग ने कल से छत्तीसगढ़ में लू चलने का जारी किया अलर्ट, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने के आसार
मौसम विभाग ने कल से छत्तीसगढ़ में लू चलने का जारी किया अलर्ट।

HighLights

  1. दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह
  2. अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना
  3. बस्तर संभाग में हल्की बारिश के बन रहे आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है और राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

इसके साथ ही 24 से 26 अप्रैल के बीच हीट वेव जैसी स्थिति बनने का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं।

दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मराठवाड़ा से कोमोरिन तक द्रोणिका सक्रिय है, जबकि मध्य स्तर पर प्रति चक्रवात का प्रभाव भी बना हुआ है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

द्रोणिका और प्रति चक्रवात से बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 0.9 किमी ऊंचाई पर मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक द्रोणिका फैली हुई है। वहीं 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच अंदरूनी महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के ऊपर प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन सिस्टम के कारण वातावरण में गर्म और शुष्क हवओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना

प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना रह सकता है। खासकर रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे क्षेत्रों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को धूप से बचने, पानी अधिक पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Indore Weather Update: पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार इंदौर में ज्यादा दिखेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

जहां एक ओर मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ रही है, वहीं बस्तर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर और गरियाबंद जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट संभव है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075160
Views Today : 183
Views Last 7 days : 3027
Views Last 30 days : 9855
Total views : 104084
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.