Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मेकाहारा में 10.3 किलो ट्यूमर का ऑपरेशन:15 साल से पीठ पर ढो रहा था बोझ
Breaking News

मेकाहारा में 10.3 किलो ट्यूमर का ऑपरेशन:15 साल से पीठ पर ढो रहा था बोझ

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 11 at 70459 pm 1775915388
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 11 at 70459 pm 1775915388
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने एक मरीज के शरीर से 10.30 किलो वजनी विशाल ट्यूमर निकाल दिया। यह ट्यूमर मरीज की पीठ पर पिछले करीब 15 साल से बढ़ रहा था, जिससे उसे चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों में गंभीर दिक्कत हो रही थी। चलना-फिरना मुश्किल, 15 साल से बढ़ रही थी गांठ डॉक्टरों के मुताबिक ट्यूमर धीरे-धीरे इतना बड़ा हो गया था कि मरीज के लिए बैठना, उठना और सोना तक मुश्किल हो गया था। लंबे समय से वह शारीरिक दर्द के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक परेशानियों से भी जूझ रहा था। जटिल सर्जरी, टीम ने निकाला ट्यूमर अस्पताल के सर्जरी विभाग ने जांच के बाद ऑपरेशन का फैसला लिया। टीम का नेतृत्व सर्जन डॉ. संतोष सोनकर और विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह ने किया। उनके साथ सर्जन डॉ. राजेंद्र रात्रे, डॉ. मयंक भूषण मिश्रा और डॉ. प्रेक्षा जैन शामिल रहे। डॉक्टरों का कहना है कि इतने बड़े ट्यूमर को निकालना चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव, संक्रमण और शरीर के अन्य हिस्सों को नुकसान का खतरा रहता है। इसके बावजूद टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी पूरी की। एनेस्थीसिया टीम की अहम भूमिका ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखना भी बड़ी चुनौती थी। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. जया लालवानी और डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने यह जिम्मेदारी संभाली। ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर, मरीज डिस्चार्ज सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक रही और रिकवरी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक अब मरीज सामान्य जीवन जी सकेगा। देश में कम ही ऐसे केस मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक भारत में इससे पहले करीब 8 किलो तक के ट्यूमर निकालने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में 10.30 किलो ट्यूमर का ऑपरेशन राज्य के सरकारी अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076735
Views Today : 708
Views Last 7 days : 4118
Views Last 30 days : 11923
Total views : 106923
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.