![]()
बिलासपुर के मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास एक ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर अवैध वसूली और मारपीट के मामले में बिल्हा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई बिल्हा मोड़ निवासी मनोज कुमार यादव (32 वर्ष) की शिकायत पर की गई है। मनोज कुमार यादव ने 9 मई को बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास मिथलेश गेंदले ढाबे के बाहर गाड़ी खड़ी करने के लिए अवैध रूप से पैसे मांगता है। पैसे न देने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और ट्रक का सामने का कांच तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शिकायत के आधार पर बिल्हा पुलिस ने मुढ़ीपार निवासी आरोपी मिथिलेश गेंदले (28 वर्ष) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग और उपनिरीक्षक जीएल चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
<
