Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मां ने अपने बच्चे का सिर पत्थर से कुचला:जंगल के खाई में मिला मासूम का शव, पुलिस को गुमराह करती रही, आरोपी मां गिरफ्तार
Breaking News

मां ने अपने बच्चे का सिर पत्थर से कुचला:जंगल के खाई में मिला मासूम का शव, पुलिस को गुमराह करती रही, आरोपी मां गिरफ्तार

By adminApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
hatya bac 3 1776681224
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



hatya bac 3 1776681224
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक निर्दयी मां ने अपने ही ढाई साल के बच्चे का सिर पत्थर में कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जब बच्चे का शव जंगल के खाई में मिला, तो अपहरण और गुम हो जाने की बाते बताकर पुलिस को गुमराह करती रही। बाद में पुलिस की पूछताछ में आरोपी मां ने बच्चे का हत्या करना स्वीकार किया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा का रहने वाला बोधसाय मंछवार 28 साल ने 19 अप्रैल को कापू थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका व उसकी पत्नी सोनमति सरोती मंछवार के दो बच्चे हैं। साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई और ढाई साल का बेटा अनुज मंझवार हैं। गुरूवार की सुबह 5 बजे वह जंगल चार तोड़ने के लिए गया था। तब घर में उसकी पत्नी और बच्चे थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो घर सूना मिला। शाम को उसकी साढ़े चार साल की बेटी ढूलबाई अकेले घर पहुंची। उससे पूछने पर बताई कि उसकी मां सोनमति सरोती मंछवार उसे घर भेजकर भाई अनुज को लेकर नानी घर रानी गौवा जंगल से गई है। ऐसे में बोधसाय गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ रात में उनकी तलाश करने निकला, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले सुबह उसकी पत्नी सोनमति अकेले घर लौटी, लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से उसने अनुज के बारे में कोई जानकारी न देकर टालमटोल करती रही। लगातार दो दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा जंगल में खोजबीन की गई।
गहरे खाई में मिला बालक का शव
तब शनिवार की रात को रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आसपास खोजबीन करने पर गहरी खाई में मासूम अनुज का शव देखा गया। जिसके सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ हालत में पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए संदेही महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ किया।
आरोपी महिला लगातार गुमराह करती रही
शुरुआत में महिला लगातार गुमराह करती रही और अपहरण जैसी कहानी गढ़ती रही, कि कुछ लोग बच्चे को छिनकर भाग गए हैं, पर पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की। तब पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में लड़की को घर जाने लौटा दी और अपने बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ाई के दौरान थकान में बेटे को जमीन में उतार कर पैदल चलने बोली पर बालक अनुज जमीन पर बैठ गया।
जमीन पर पटक कर सिर पर पत्थर से वार किया
तब गुस्से में उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी बनाकर सभी को भ्रमित करने लगी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
बच्चे के बॉडी को छिपा दी थी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला के साथ दो बच्चे थे और बेटी को घर भेज दिया, लेकिन उसका बेटा गोद में जाने के लिए जिद कर रहा था। तभी महिला ने उसकी हत्या कर दी और महिला ने डरकर बॉडी को वहीं छिपा दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मजदूरों की सजगता से टली बड़ी चोरी:मरवाही में व्यापारी के घर वारदात, सामान छोड़ भागे चोर

April 20, 2026

एमसीबी जिले में ग्रामीण की हाथी हमले में मौत:महुआ बीनने गए व्यक्ति पर हाथी ने किया हमला,पार्क परिक्षेत्र का मामला

April 20, 2026

मनेंद्रगढ़ सड़क दुर्घटना: मृतक की पहचान हुई:डीवी ग्रुप ने दिए 3 लाख, परिजन अंतिम संस्कार को राजी

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068084
Views Today : 121
Views Last 7 days : 1065
Views Last 30 days : 4161
Total views : 89037
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.