Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महासमुंद में 47 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक की सीट के नीचे चेंबर में छिपाकर तस्करी, 59.51 लाख की संपत्ति जब्त
Breaking News

महासमुंद में 47 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक की सीट के नीचे चेंबर में छिपाकर तस्करी, 59.51 लाख की संपत्ति जब्त

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c9c05bc9 7c26 4768 a4e4 fdd64f973ae4 1776683144321
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c9c05bc9 7c26 4768 a4e4 fdd64f973ae4 1776683144321
महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 47.300 किलोग्राम गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 23 लाख 65 हजार रुपए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक ट्रक में गांजा छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक की सीट के नीचे बने गुप्त चेंबर में छिपाकर रखी गई तीन बोरियों में गांजा बरामद हुआ। फॉरवर्ड लिंक का आरोपी गिरफ्तार जांच में पता चला कि यह गांजा ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र से लाकर मुंगेली जिले में खपाने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में परिवहनकर्ता के साथ-साथ फॉरवर्ड लिंक के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। नाबालिकों कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में यूज़ गाड़ी और अन्य सामग्री भी जब्त की। जब्त की गई संपत्ति में एक अशोक लीलैंड ट्रक, एक डिजायर कार, चार मोबाइल फोन और नगद राशि शामिल है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 59 लाख 51 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में ओडिशा के टिटलागढ़, जिला बलांगीर निवासी मोहम्मद मिराज (25) और रोहित पोंड (21) को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, दो नाबालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। मुंगेली निवासी दीपक साहू (25) को फॉरवर्ड लिंक के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस “एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन” में लगी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 74 मामलों में कुल 5685.008 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब “एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन” के तहत इस तस्करी नेटवर्क के स्रोत और गंतव्य दोनों छोर तक पहुंचकर पूरे गिरोह का खुलासा करने में जुटी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075245
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2187
Views Last 30 days : 9846
Total views : 104268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.