Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महासमुंद में उचित मूल्य दुकान निलंबित, महीनों से थी बंद:वार्ड-4 में राशन न मिलने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
Breaking News

महासमुंद में उचित मूल्य दुकान निलंबित, महीनों से थी बंद:वार्ड-4 में राशन न मिलने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

By adminApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
80688cff 54d1 451f be9a be875a723abb 1775743128203
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



80688cff 54d1 451f be9a be875a723abb 1775743128203
महासमुंद में नयापारा वार्ड नंबर 4 की एक उचित मूल्य दुकान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई महीनों से दुकान बंद रहने और राशन नहीं मिलने से नाराज हितग्राहियों के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई। वार्ड पार्षद राहुल आंवडे के नेतृत्व में गरीब परिवारों ने दुकान के सामने धरना दिया था। प्रशासन को धरने की सूचना मिलते ही कलेक्टर (खाद्य शाखा) ने तत्काल संज्ञान लिया। मोहल्लेवासियों की शिकायत और विरोध के बाद संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।
हितग्राहियों को कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा हितग्राहियों ने बताया कि राशन दुकान नियमित रूप से नहीं खुलती थी, जिससे उन्हें कई महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा था। उन्हें दूसरे वार्ड की दुकानों पर जाना पड़ता था, जहां स्थानीय लोगों को राशन मिलने के बाद ही उनका नंबर आता था। प्रदर्शनकारियों ने यह भी शिकायत की कि उन्हें कई महीनों से शक्कर भी नहीं मिली है। राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारीयों ने निलंबित कर की कार्रवाई धरने की जानकारी मिलने पर खाद्य निरीक्षक को मौके पर भेजा गया। पार्षद राहुल आंवडे और मोहल्लेवासियों ने खाद्य निरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने “उत्कल महिला बचत एवं साख समिति, महासमुंद” द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान को निलंबित कर दिया। जारी आदेश में बताया गया है कि दुकान के संचालन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। संचालन व्यवस्था को लेकर भी कई शिकायतें सामने आई थीं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दुकान नियमानुसार संचालित नहीं हो रही थी, जिससे हितग्राहियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। हितग्राहियों को राहत प्रदान करने के लिए, निलंबित दुकान (आईडी 581001017) को अस्थायी रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी 581001002) “जय मां शीतला खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित, महासमुंद” से संबद्ध किया गया है। यह अस्थायी व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी, ताकि हितग्राहियों को राशन मिलने में कोई बाधा न आए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे सेक्सटॉर्शन मामले की साजिश का भंडाफोड़:जनपद सदस्य-सरपंच को फंसाने की थी योजना, पुरानी रंजिश सामने आई

June 28, 2026

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077087
Views Today : 391
Views Last 7 days : 4439
Views Last 30 days : 12127
Total views : 107332
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.