Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महानदी विवाद में ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट
Breaking News

महानदी विवाद में ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 04 2026 mahanadi dispute
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Mahanadi Water Dispute: महानदी के जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 08:56:05 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 08:58:25 AM (IST)

महानदी विवाद में ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट
महानदी विवाद में ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा से मांगी रिपोर्ट।

HighLights

  1. नए आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
  2. दोनों राज्यों के बीच वर्षों से चल रहा है विवाद
  3. ओडिशा ने अधिक पानी की मांग रखी

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। महानदी के जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस बेला त्रिवेदी की अध्यक्षता में गठित ट्रिब्यूनल ने इस मामले में दोनों राज्यों को 10 दिनों के भीतर महानदी बेसिन में जल उपलब्धता के नए आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मामले की अगली महत्वपूर्ण सुनवाई दो मई को होगी। सुनवाई के दौरान ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी का हवाला देते हुए महानदी से अधिक पानी की मांग रखी है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने क्या कहा?

वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में जल स्तर काफी नीचे जा चुका है, ऐसी स्थिति में अतिरिक्त पानी छोड़ना संभव नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी में प्राकृतिक रूप से प्रवाह कम हो जाता है, जिससे दोनों राज्यों के बीच खींचतान बढ़ जाती है।

14 नदियां और दावों का टकराव

महानदी बेसिन में कुल 14 प्रमुख नदियां शामिल हैं, जिनमें से नौ नदियां छत्तीसगढ़ में महानदी, शिवनाथ, हसदेव, अरपा, खारुन, पैरी, सोंढूर, मंद और जोंक का ऊपरी हिस्सा में बहती हैं। ओडिशा में महानदी के साथ इब, तेल, आंग और जोंक का निचला हिस्सा प्रमुख है।

यह भी पढ़ें- Mahanadi Water Dispute: ओडिशा ने मांगा बेसिन से अधिक पानी… CG असहमत, ट्रिब्यूनल ने राज्यों को दिया मौका

दोनों राज्यों के सीएम की हो चुकी है बैठक

करीब 900 किमी लंबी इस नदी का 357 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ और 494 किमी ओडिशा में आता है। ट्रिब्यूनल ने हाल ही में बेसिन क्षेत्र का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा भी लिया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के बीच हुई बैठक में भी समाधान पर जोर दिया गया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075159
Views Today : 174
Views Last 7 days : 3018
Views Last 30 days : 9846
Total views : 104075
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.