![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रात में छत पर सो रही महिला के साथ उसके पड़ोसी ने यह हरकत की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, मरवाही के एक गांव में रहने वाली महिला अपने घर की छत पर सो रही थी। उसी रात उसका पति एक बारात में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दीवार फांदकर छत पर प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। FIR होने की भनक लगते ही आरोपी गांव से फरार अचानक हुए इस हमले से घबराई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक मौके से भाग निकला। पीड़िता ने तत्काल घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद मरवाही थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले भी महिला पर बुरी नजर रखता था और कई बार उसे परेशान करने की कोशिश कर चुका था। महिला की शिकायत के आधार पर मरवाही पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने कहा जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी फिलहाल, पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<
