![]()
मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगरार में एक बुजुर्ग दंपति के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना तब और पेचीदा हो गई जब घर की बुजुर्ग महिला इंदिरा देवी राय की 20 अप्रैल की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इंदिरा देवी राय की मृत्यु को परिवार वालों में ने उम्र संबंधी बीमारी के कारण हुई सामान्य मृत्यु समझा था। उनके पति दुलीचंद राय (80), जो एक सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी हैं। दंपति के कोई संतान नहीं थी और उनका भतीजा एक शादी समारोह में शामिल होने पचमढ़ी गया हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मौत के एक दिन बाद पता चला घर में चोरी हुई है घटना में नया मोड़ 21 अप्रैल को आया, जब घर की तलाशी लेने पर पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवरों से भरा एक सूटकेस और एक पेटी गायब मिले। खोजबीन के दौरान, घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खाली सूटकेस और पेटी बरामद हुई। इससे यह स्पष्ट हो गया कि घर से लगभग 80 लाख रुपये के जेवरात की बड़ी चोरी हुई है तहकीकात में जुटी पुलिस इस खुलासे के बाद अब महिला की मौत को लेकर भी गहरा संदेह पैदा हो गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह सामान्य मृत्यु थी या चोरी की नीयत से की गई हत्या। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मरवाही के थाना प्रभारी इंचार्ज श्याम गढ़वाल ने जांच का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। इस सिलसिले में मृतका के पति दुलीचंद राय से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस विशेष रूप से अंतिम संस्कार के समय की स्थितियों और उससे ठीक पहले की परिस्थितियों का विश्लेषण कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच और सबूतों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
<
