Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मनेन्द्रगढ़ में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर और चैंबर के बीच बैठक:व्यापारियों ने बताई समस्याएं,अधिकारीयों ने समाधान का भरोसा दिया
Breaking News

मनेन्द्रगढ़ में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर और चैंबर के बीच बैठक:व्यापारियों ने बताई समस्याएं,अधिकारीयों ने समाधान का भरोसा दिया

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6683e771 0557 47a2 8d0e 1c835eb14cad 1776597826346
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6683e771 0557 47a2 8d0e 1c835eb14cad 1776597826346
एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें स्थानीय व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने जीएसटी रिटर्न फाइलिंग में तकनीकी दिक्कतों, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में गड़बड़ियों, अनावश्यक पेनल्टी और विभाग द्वारा जारी नोटिसों पर अपनी शिकायतें विस्तार से रखीं। व्यापारियों ने बताया कि कई बार तकनीकी कारणों से रिटर्न समय पर फाइल नहीं हो पाता, जिससे उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। विभाग जीएसटी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने में लगा डिप्टी कमिश्नर, सरगुजा संभाग, राखी अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि विभाग जीएसटी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राखी अग्रवाल ने व्यापारियों से नियमों का पालन करते हुए समय पर रिटर्न फाइल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे विभाग से संपर्क करें, ताकि तत्काल समाधान हो सके। बैठक के अंत में चेंबर पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा उठाए गए कदमों से व्यापारियों को राहत मिलेगी और जीएसटी प्रणाली अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.