Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे 23 लाख:फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पति–पत्नी ने कारोबारी को ठगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Breaking News

मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे 23 लाख:फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पति–पत्नी ने कारोबारी को ठगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ov8ski 1778135809
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ov8ski 1778135809
रायपुर के डीडी नगर इलाके में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने एक दंपती पर मंत्रालय में पहचान होने का झांसा देकर रकम ऐंठने और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। आरोपी पति–पत्नी का नाम पुलिस द्वारा विश्वनाथ गुप्ता और चंदा गुप्ता बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला रायपुरा स्थित शिवोम विहार कॉलोनी निवासी आकाश साहू ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी खरीदी-बिक्री का काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान साथी जितेंद्र बघेल के जरिए विश्वनाथ गुप्ता उर्फ विष्णु गुप्ता से हुई थी। आरोपी खुद को नेताओं और बड़े अधिकारियों का करीबी बताता था। आकाश के मुताबिक, अगस्त 2024 में विश्वनाथ गुप्ता ने उसे नवा रायपुर मंत्रालय बुलाया। वहां उसकी मुलाकात आरोपी की पत्नी चंदा गुप्ता से भी हुई। दोनों ने दावा किया कि मंत्रालय और जल संसाधन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पद खाली हैं और वे नौकरी लगवा सकते हैं। पीड़ित ने अपनी पत्नी रेशमी साहू और रिश्तेदार शेषनारायण साहू व रविशंकर साहू के लिए आवेदन भरवाया। इसके बाद आरोपी दंपती ने अलग-अलग तारीखों में फोन-पे और नगद मिलाकर करीब 23 लाख रुपए ले लिए। शिकायत में बताया गया है कि दिसंबर 2024 में आरोपियों ने मोबाइल पर कथित नियुक्ति पत्र भेजा। जनवरी 2025 में इम्प्लॉय आईडी भी व्हाट्सएप पर भेजी गई। जब पीड़ित अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को लेकर मंत्रालय पहुंचा, तब अधिकारियों ने दस्तावेजों को पूरी तरह फर्जी बताया। इस पर आरोपी ने मंत्रालय में “रेड” पड़ने का बहाना बनाकर कुछ महीने इंतजार करने को कहा। बाद में उसका मोबाइल बंद आने लगा। पीड़ित जब आरोपी के पत्थलगांव स्थित घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी मिली, जिसने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने तय समय के बाद भी पैसा नहीं दिया, तो पीड़ित ने डीडी नगर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला डीडी नगर थाना के विवेचना अधिकारियों ने बताया, कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

श्रीराम-केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत…MLA ने खोला मोर्चा:दिलीप लहरिया बोले-लापरवाही से पहले भी हो चुकी है मरीजों की मौत, परिवार को मिले न्याय

May 7, 2026

बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा

May 7, 2026

कोरबा में बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप का आगमन:स्वर्ण विहार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशेष महाआरती का आयोजन

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069720
Views Today : 23
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 3701
Total views : 90764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.