Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में लिस्टोमेनिया क्लब पर पुलिस की कार्रवाई:क्लब बंद होने के बाद छत पर छिपाकर बेची जा रही थी बीयर: संचालक गिरफ्तार, 64 बोतल जब्त
Breaking News

भिलाई में लिस्टोमेनिया क्लब पर पुलिस की कार्रवाई:क्लब बंद होने के बाद छत पर छिपाकर बेची जा रही थी बीयर: संचालक गिरफ्तार, 64 बोतल जब्त

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 19 at 43019 pm 1776606147
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 19 at 43019 pm 1776606147
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में देर रात सूर्यामाल जुनवानी मॉल में संचालित लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब में तय समय के बाद भी चोरी-छिपे बीयर बेच रहे संचालक संजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 64 बोतल बीयर जब्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि क्लब का तय समय खत्म होने के बाद भी वहां गतिविधियां जारी थीं। जब पुलिस ने अंदर और आसपास की जांच की तो सामने आया कि क्लब संचालक ने बीयर की बोतलें छत पर छिपाकर रखी थीं। वहीं से ग्राहकों को चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी की टीम लगातार इलाके में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत 18 अप्रैल की रात पुलिस टीम ने टी-सूर्यामाल जुनवानी स्थित “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” में जांच की। जांच में यहां पर अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि इससे पहले भी इस क्लब के उपर कार्रवाई हो चुकी है। 12 हजार से ज्यादा कीमत की शराब जब्त,आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान संजय गुप्ता (41 वर्ष), निवासी सेक्टर-04 भिलाई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 64 बोतल स्टॉक कंपनी की बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 41.600 बल्क लीटर बताई गई है। जब्त बीयर की कीमत करीब 12,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्लब का लाइसेंस समय खत्म होने के बाद भी शराब बेचना कानून के खिलाफ है। आरोपी बिना वैध अनुमति के यह काम कर रहा था। पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा मामला
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि क्लब में दबिश दी गई थी, बार के छत पर अ‌वैध रूप से करीब 64 बॉटल बियर रखा गया था, जिसे जब्त किया गया है। क्लब के संचालक संजय गुप्ता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पहले भी इस क्लब के द्वारा लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन किया गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से क्लब के उपर कार्रवाई की गई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.