Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भालू हमले की पीड़िता के घर पहुंचेगा मेडिकल बोर्ड:एमसीबी जिला प्रशासन सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद जागा, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने आदेश जारी
Breaking News

भालू हमले की पीड़िता के घर पहुंचेगा मेडिकल बोर्ड:एमसीबी जिला प्रशासन सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद जागा, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने आदेश जारी

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d0fb4cc0 626f 432e 9995 9bf55d63a3ec1779299042986 1779350414
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d0fb4cc0 626f 432e 9995 9bf55d63a3ec1779299042986 1779350414
एमसीबी जिले के जनकपुर क्षेत्र के ग्राम चिडोला निवासी प्रेमबाई गोंड को अब दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सोशल मीडिया पर उनकी परेशानी सामने आने के बाद जिला मेडिकल बोर्ड उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करेगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगा। प्रेमबाई पर 20 जून 2025 को भालू ने हमला किया था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और उनकी एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस घटना के बाद वन विभाग की ओर से उन्हें सहायता राशि और बीमा का लाभ मिलना था, जिसके लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य बताया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन प्रेमबाई गोंड बीते कई महीनों में छह बार मनेंद्रगढ़ मेडिकल बोर्ड के कार्यालय जा चुकी थीं, लेकिन उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था। उनकी इस परेशानी को लेकर एक व्यक्ति ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। 1 साल बाद भी गांव ठीक नहीं हुआ है वीडियो में बताया गया था कि घटना को लगभग एक वर्ष होने जा रहा है, लेकिन महिला का घाव अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है और वह लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जिला मेडिकल बोर्ड की टीम अब पहुंचेगी पीड़िता के घर मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने निर्णय लिया कि पीड़ित महिला को अब अस्पतालों और दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके बजाय, जिला मेडिकल बोर्ड स्वयं उनके घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करेगा और प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंद, असहाय और विशेष परिस्थितियों में रहे लोगों तक सेवाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में युवक की संदिग्ध मौत:2 दिन पहले हुई थी मारपीट, परिजनों ने कहा- शिकायत पर ध्यान देती पुलिस तो बच जाती जान

May 21, 2026

बलरामपुर पुलिस ने जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार किए:1.88 लाख का सामान जब्त, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

May 21, 2026

धनवार चेकपोस्ट पर किसानों का प्रदर्शन:भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर जताया विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071403
Views Today : 209
Views Last 7 days : 1940
Views Last 30 days : 4419
Total views : 93502
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.