Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ब्रेकअप के बाद फिर मिले थे प्रेमी-प्रेमिका, पार्टी करते समय तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरे
Breaking News

ब्रेकअप के बाद फिर मिले थे प्रेमी-प्रेमिका, पार्टी करते समय तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरे

By adminApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 04 2026 bilaspur news 2026422 205246
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के अभिलाषा परिसर में पैचअप पार्टी के दौरान प्रेमी जोड़ा तीसरी मंजिल से गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर है। पुलिस जांच …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 08:35:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 08:35:07 PM (IST)

ब्रेकअप के बाद फिर मिले थे प्रेमी-प्रेमिका, पार्टी करते समय तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरे
पार्टी के दौरान बिल्डिंग से गिरे प्रेमी जोड़े। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. ब्रेकअप के बाद वापस मिले थे प्रेमी जोड़े
  2. पार्टी के दौरान तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरे
  3. विवाद और संतुलन बिगड़ने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर की एक ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग से बुधवार तड़के एक प्रेमी जोड़ा छत से नीचे गिर गया। यदुनंदन नगर निवासी चिरंजीवी पांडेय (23), जो मूलतः बिहार का रहने वाला था, बिलासपुर में चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था।

मुंगेली निवासी गरिमाश्री उर्फ महिमा के साथ उसका पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीच में ब्रेकअप होने के बाद हाल ही में उनके बीच सुलह हुई थी और वे इसी खुशी में छत पर पार्टी करने गए थे।

विवाद और संतुलन बिगड़ने की आशंका

पुलिस को अंदेशा है कि नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। छत की दीवार छोटी होने के कारण धक्का-मुक्की के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे एक के बाद एक नीचे गिर पड़े। सिम्स में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिरगिट्टी पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस मृतक का मोबाइल जब्त कर उन दोस्तों की तलाश कर रही है जो इस पार्टी के बारे में जानते थे।

घटनास्थल पर मिले संदिग्ध साक्ष्य

पुलिस को ब्लॉक की छत पर पार्टी के साक्ष्य मिले हैं, जिसमें शराब के दो भरे हुए गिलास और एक बोतल मिली है। मौके पर युवती के अंत: वस्त्र बिखरे थे और विचलित करने वाला तथ्य यह है कि मृतक युवक खुद युवती के अंतःवस्त्र पहने हुए पाया गया। जांच में पता चला है कि चिरंजीवी पालिथिन में चिकन लेकर अभिलाषा परिसर पहुंचा था। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिन्होंने रात में किसी के चिल्लाने या झगड़ने की आवाज सुनी हो।

पुलिस की जांच जारी

थाना प्रभारी सिरगिट्टी, किशोर केंवट के अनुसार, अभिलाषा परिसर में युवक की मौत और युवती के गंभीर होने का मामला संदिग्ध है। पहले युवक और फिर उसके ऊपर युवती के गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में विभिन्न एंगल से जांच कर रही है ताकि युवक व युवती के गिरने के सही कारणों का पता चल सके। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती के होश में आने के बाद दिए जाने वाले बयान से ही इस मिस्ट्री से पर्दा उठ सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.