कवर्धा|जिले के अधिकांश सरकारी और निजी बैंकों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्राहकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक पहुंचने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने को मजबूर हैं, जिससे कई जगहों पर यातायात प्रभावित हो रहा है और जाम की स्थिति बन रही है। बैंक प्रबंधन और संबंधित प्रशासन को इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
<
