Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेमेतरा-स्कूल में बच्चों के लिए पानी और साफ-सफाई की समस्या:जंग लगी थालियों में परोसा जा रहा भोजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि नाराज,स्कूल प्रबंधन पर आरोप
Breaking News

बेमेतरा-स्कूल में बच्चों के लिए पानी और साफ-सफाई की समस्या:जंग लगी थालियों में परोसा जा रहा भोजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि नाराज,स्कूल प्रबंधन पर आरोप

By adminApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 09 at 101843 pm 1 1775754376
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 09 at 101843 pm 1 1775754376
बेमेतरा जिले के साजा जनपद के ग्राम पंचायत मोहतरा स्थित प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। सरकार जहां शिक्षा और बच्चों के पोषण को लेकर बड़े दावे कर रही है, वहीं यहां की जमीनी हकीकत इन दावों को कटघरे में खड़ा कर रही है। स्कूल में पानी की भारी किल्लत, जंग लगी गंदी थालियों में परोसा जा रहा मध्याह्न भोजन और बालिकाओं के लिए शौचालय की अनुपलब्धता जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा है कि यह स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है। वहीं ग्रामीण भी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो बिल्कुल सही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है, स्कूल में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसकी मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। ऐसे में पानी की व्यवस्था अस्थायी रूप से पंचायत द्वारा की जा रही है, लेकिन पानी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है। इससे न केवल बच्चों को पीने के पानी में दिक्कत हो रही है, बल्कि स्कूल की साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है। जंग लगी थालियों में भोजन, स्वास्थ्य पर खतरा पानी की कमी का असर साफ दिख रहा है। बच्चों को जिन थालियों में भोजन दिया जा रहा है, वे जंग लगी और गंदगी से भरी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चे खुद ही अपनी थालियां धोते हैं, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण उन्हें ठीक से साफ नहीं कर पाते। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। बालिकाओं के लिए सही वॉशरूम नहीं स्कूल में शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब है। खासतौर पर बालिकाओं के लिए समुचित सुविधा नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कक्षा सातवीं की छात्रा दिव्यानी बघेल ने बताया कि उन्हें रोजाना जंग लगी थालियों में भोजन करना पड़ता है। पानी की कमी के कारण थालियां ठीक से साफ नहीं हो पातीं और बच्चे खुद ही उन्हें धोने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है और इसे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही बताया है। वहीं ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। प्रबंधन ने मानी समस्याएं स्कूल के हेड मास्टर विजय बहादुर ने माना कि पानी, थालियों और शौचालय की समस्या पहले से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में पदस्थ हुए हैं और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्र समाप्ति के कारण फिलहाल पुराने बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं पानी की समस्या के समाधान के लिए बोर खनन हेतु आवेदन दिया गया है, लेकिन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयलीबेड़ा में सांसद-विधायक को कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे:शाला प्रवेश उत्सव से पहले जमकर विरोध, पुलिस से हुई झूमाझटकी

June 28, 2026

झूठे सेक्सटॉर्शन मामले की साजिश का भंडाफोड़:जनपद सदस्य-सरपंच को फंसाने की थी योजना, पुरानी रंजिश सामने आई

June 28, 2026

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077088
Views Today : 392
Views Last 7 days : 4440
Views Last 30 days : 12128
Total views : 107333
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.