टॉप न्यूज़

बेमेतरा में 1.176 किलो गांजा जब्त:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, कार्रवाई जारी रहेगी




बेमेतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम लोलेसरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 176 ग्राम गांजा, 1500 रुपए नकद और लगभग 20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 34 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि ग्राम लोलेसरा निवासी योगेश कुमार बंजारे अपने केला बाड़ी खेत में बनी बोर झोपड़ी के पास गांजा रखकर ग्राहकों को बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस ने योगेश कुमार बंजारे (31) को गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान, आरोपी के कब्जे से 1 किलो 176 ग्राम गांजा, 1500 रुपए नकद (बिक्री की रकम) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे की कीमत लगभग 13 हजार रुपए और जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत लगभग 34 हजार 500 रुपए आंकी है। आरोपी योगेश कुमार बंजारे के खिलाफ सिटी कोतवाली बेमेतरा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। बेमेतरा पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button