Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला:स्कूल बिल्डिंग निर्माण सम्बन्धी भुगतान के लिए दबाव के चलते ली अपनी जान
Breaking News

बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला:स्कूल बिल्डिंग निर्माण सम्बन्धी भुगतान के लिए दबाव के चलते ली अपनी जान

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
63A00D98 62CF 4DBE A93E 1AC1418B9C6E 1776857670123
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



63A00D98 62CF 4DBE A93E 1AC1418B9C6E 1776857670123
बीजापुर जिले के जिले के पालनार क्षेत्र में एक वरिष्ठ शिक्षक और प्रधान अध्यापक राजू पुजारी (42) ने से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेज दिया। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस नोट में राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का जिक्र किया है, साथ ही कुछ लोगों के नाम भी उल्लेखित किए गए हैं। स्कूल बिल्डिंग निर्माण सम्बन्धी भुगतान को ले कर दबाव डाला जा रहा था घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मुलाकात कर पूरे मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। बीजापुर जिला अस्पताल के सामने ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। मृतक को ऑफिस बुला कर भी डराया धमकाया जाता था प्रदर्शन कर रहे नारायण मारकाम ने कहा की स्कूल बिल्डिंग निर्माण सम्बन्धी भुगतान को ले कर उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते ही उन्होंने ये कदम उठाया है। आदिनारायण पुजारी ने जानकारी दी कि ठेकेदार,इंजिनियर मृतक राजू पुजारी पर अधूरे काम का भी पूरा पेमेंट देने के लिए प्रेशर देते थे। मृतक को ऑफिस बुला कर भी डराया धमकाया जाता था। इस मामले पर बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्मता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.