भास्कर न्यूज|बालोद हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त जिले के कॉलेजों में बीकॉम संकाय सेकंड ईयर के स्टूडंेट्स की 18 अप्रैल को बिजनेस सांख्यिकी विषय की मुख्य वार्षिक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए है। प्रबंधन के अनुसार 22 अप्रैल को फंडामेंटल ऑफ इंटर. विषय की परीक्षा होगी। 25 और 27 अप्रैल को एडिशनल सब्जेक्ट कम्प्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी। परीक्षा की टाइमिंग दोपहर एक से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। अन्य संकाय के स्टूडेंट्स भी विवि से तय शेड्यूल अनुसार परीक्षा देने पहुंचेंगे। विश्वविद्यालयीन मुख्य परीक्षा (वार्षिक) 2026 के अंतर्गत स्नातक, एम.फिल., पीजी डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर स्तर (अमहाविद्यालायींन) के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सभी प्राचार्यों को दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित केंद्रों में परीक्षा कराने निर्देश दिए गए है। हेमचंद यादव विवि दुर्ग से संबंद्धता प्राप्त जिले के 11 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है, जहां सेमेस्टर की तरह मुख्य वार्षिक परीक्षा में स्टूडेंट्स शामिल होंगे। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त कॉलेज बालोद, एनसीजे कॉलेज दल्लीराजहरा, शहीद दुर्वासा निषाद कॉलेज अर्जुंदा, शहीद कौशल यादव गुंडरदेही कॉलेज, कंगला मांझी कॉलेज डौंडी, एकलव्य कॉलेज डौंडीलोहारा, मदनलाल साहू कॉलेज अरमरीकला आदि है।
<
