Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में 3.24-लाख का सागौन-साल की लकड़ी जब्त:वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी और मशीन बरामद
Breaking News

बिलासपुर में 3.24-लाख का सागौन-साल की लकड़ी जब्त:वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी और मशीन बरामद

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1777106688
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1777106688
बिलासपुर में वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने इमारती लकड़ियों की तस्करी पर कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ दबिश देकर 3 लाख 24 हजार रुपए कीमती सागौन, साल और शीशम की लकड़ी जब्त की है। इस कार्रवाई से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गया। टीम उसकी तलाश कर रही है। मुख्य वन संरक्षक और वनमंडल अधिकारी को कोटा वन परिक्षेत्र में जंगलों की अवैध कटाई कर इमारती लकड़ियों के तस्करी करने की जानकारी मिल रही थी। इस पर अफसरों ने विभाग के मैदानी अमले को मुखबिर लगाकर तस्करों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि कोटा वन परिक्षेत्र से सागौन, साल और शीशम जैसे कीमती लकड़ियों को काटकर भंडारण किया गया है। उड़नदस्ता दल ने पुलिस के साथ की छापेमारी अफसरों के निर्देश पर वन विभाग के उड़नदस्ता और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च वारंट के आधार पर तखतपुर विकासखंड के अमलीकांपा गांव में पिंकू खांडे और गीता खांडे के घर दबिश दी। इस दौरान टीम ने घर की तलाशी ली, तभी बाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी और एक रमदा मशीन बरामद हुई। 3.24 लाख की कीमती इमारती लकड़ी जब्त जब्त वनोपज में 2.372 घन मीटर सागौन, 0.794 घन मीटर साल और 0.040 घन मीटर शीशम शामिल है। जब्त की गई लकड़ी की कुल कीमत करीब 3 लाख 24 हजार 370 रुपए आंकी गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पुलिस टीम भी शामिल रही। जब्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेज दिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, फरार आरोपी के ठिकानों में दबिश दी जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074988
Views Today : 69
Views Last 7 days : 2715
Views Last 30 days : 9135
Total views : 103077
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.