Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में मां को मोर्चरी में पहुंचा घर सूचना देने जा रहे बेटे और दोस्त की सड़क हादसे में मौत
Breaking News

बिलासपुर में मां को मोर्चरी में पहुंचा घर सूचना देने जा रहे बेटे और दोस्त की सड़क हादसे में मौत

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 12 2025 mother dies in accident son
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


तखतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार का दिन एक ही परिवार के लिए दिल दहला देने वाला साबित हुआ। पहले घर की महिला की दुर्घटना में मौत हुई और उसकी खबर देकर अस्पताल से लौट रहे बेटे और उसके दोस्त की भी देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही दिन तीन असामान्य मौतों ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 12:48:49 PM (IST)

Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 12:48:49 PM (IST)

बिलासपुर में मां को मोर्चरी में पहुंचा घर सूचना देने जा रहे बेटे और दोस्त की सड़क हादसे में मौत
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा- सांकेतिक फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि ,बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार का दिन एक ही परिवार के लिए दिल दहला देने वाला साबित हुआ। पहले घर की महिला की दुर्घटना में मौत हुई और उसकी खबर देकर अस्पताल से लौट रहे बेटे और उसके दोस्त की भी देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही दिन तीन असामान्य मौतों ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरईबंद में रहने वाली इंद्राबाई बंजारे (55) की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे तखतपुर इलाज के लिए ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोपहिया वाहन फिसलने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले से था परिवार सदमें में

इंद्राबाई की अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में थे। इसी बीच महिला के पुत्र संत बंजारे अपने मित्र जितेंद्र बंजारे के साथ तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। डॉक्टरों से पुष्टि होने के बाद तीनों वहां से वापस गांव लौटने के लिए निकले। मां की मौत से व्यथित संत बंजारे की हालत खराब थी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते वह रात में ही गांव लौटने निकला।

रात करीब नौ बजे दोनों ग्राम खपरी के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी दोपहिया जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संत बंजारे और मित्र जितेंद्र बंजारे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक ही दिन मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। तखतपुर पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। तीनों का पीएम कराया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075481
Views Today : 278
Views Last 7 days : 2175
Views Last 30 days : 10137
Total views : 104745
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.