Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पेट्रोल पंप संचालक को आरक्षक ने धमकाया:पड़ोसी के विवाद में मकान निर्माण का काम रुकवाने पहुंचा था, ठेकेदार-मजदूरों से भी विवाद
Breaking News

बिलासपुर में पेट्रोल पंप संचालक को आरक्षक ने धमकाया:पड़ोसी के विवाद में मकान निर्माण का काम रुकवाने पहुंचा था, ठेकेदार-मजदूरों से भी विवाद

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
sakri police 02221641046985 1776686628
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



sakri police 02221641046985 1776686628
बिलासपुर में पेट्रोल पंप संचालक से उलझना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। पड़ोसी के मकान निर्माण का काम रुकवाने और धमकी देने के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। उसलापुर स्थित सागरदीप कॉलोनी फेस-3 निवासी धीरेन्द्र यादव पेट्रोल पंप संचालक है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उनके नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान पास में रहने वाला आरक्षक आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचा। उसने ठेकेदार और मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए काम करने से रोकने कहा। जान से मारने और जेल भेजने दी धमकी इस दौरान ठेकेदार के विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही उन्हें जेल भेजने की धमकी देने लगा। आरोप है कि आरक्षक शराब के नशे में था। ठेकेदार ने इस घटना की जानकारी धीरेंद्र यादव को दी, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सकरी थाने में कर दी। पहले भी कर चुका है विवाद धीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि आरक्षक पहले भी इसी तरह शराब के नशे की हालत में विवाद कर चुका है। वह आए दिन विवाद करता है। उसकी हरकतों से निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों में डर का माहौल बन गया, जिसके चलते कई दिनों तक काम भी प्रभावित हुआ। धीरेंद्र की शिकायत पर पुलिसने आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रेमी के घर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश:मृतिका के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

April 20, 2026

धमतरी रईसमिल में आग, 50 हजार बारदाना जला:1-1 हजार क्विंटल धान-चावल भी चपेट में, शॉर्ट सर्किट से हादसा

April 20, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बच्चे का सिर पत्थर से कुचला, प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी; अफसरों की शराब पार्टी, अमित जोगी को राहत नहीं

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068093
Views Today : 130
Views Last 7 days : 1074
Views Last 30 days : 4170
Total views : 89046
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.