![]()
बिलासपुर में एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी ओवरब्रिज पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। संबलपुरी ओवरब्रिज पर हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक बाहर नहीं निकल सका। वह ट्रक के भीतर ही फंसा रह गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, कोयले से लदा एक ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
<
